फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी मइया की पूजा कर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, मांगा आशीर्वाद

विज्ञापन
कृत्रिम घाट में खड़े होकर छठ पूजा पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। छठ पर्व के तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और देश की सुख समृद्धि की कामना की। जिले में विभिन्न स्थानों पर बनाए कृत्रिम घाटों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठी मइया की आराधना की। व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। कृत्रिम घाट के आसपास खूब सजावट की गई थी। सोमवार को सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन से चल रहे छठ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही कृत्रिम घाट पर तैयारियां आरंभ हो गईं थी। कार्यक्रम स्थल के आसपास डीजे पर भोजपुरी गीत और भजन के बीच छठी मइया की आराधना करते हुए माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शहर के उत्तमनगर में पिछले कई सालों से लोग एक साथ छठ पर्व धूमधाम से मनाते हैं। इस बार शहर के सोलहराही तालाब में कृत्रिम घाट बनाकर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने कृत्रिम घाट में पूजा-अर्चना की।
सोलह राही तालाब में पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से छठ पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां रविवार की शाम को डीसी अशोक कुमार गर्ग ने पहुंच कर छठ मइया की पूजा-अर्चना की। साथ ही इसमें पूर्वांचल राज्यों के काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नई अनाजमंडी, परशुराम कॉलोनी, भाड़ावास रोड के साथ शहर और इसके आसपास बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के लोगों ने भाग लिया। हर बार इस क्षेत्र के लोग दूर दराज के क्षेत्रों में जाते थे इस बार अपने स्तर पर यहीं व्यवस्था की है। इसमें समाज के साथ प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिला है। वहीं कोनसीवास रोड पर पूर्वांचल पूजा समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सच्ची भावना से मांगी गई पूजा अर्चना हमेशा पूर्ण होती है। स्थानीय लोगों की ओर जो सहयोग इनको दिया जा रहा है यह सराहनीय काम है।
विज्ञापन

-----
औद्योगिक क्षेत्र में 12 जगह बनाए गये थे कृत्रिम घाट
औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में यूपी के पूर्वांचल और बिहार के जो लोग अपने घर नहीं जा सके वे, यहीं छठ पूजा कर रहे हैं। कस्बे में 12 स्थानों पर कृत्रिम घाट बनाए हैं। त्योहार को लेकर धारूहेड़ा में दिनभर रौनक छाई रही। जगह जगह घाटों पर श्रद्धालुओं ने सूर्य अस्त को अर्घ्य दिया। कस्बे के सेक्टर छह, चार, कापड़ीवास, मालपुरा, कौशिक कॉलोनी, बास रोड पर रामनगर, आजाद नगर, नीलगिरी कॉलोनी, शिव नगर, भूप विहार, कर्ण कुंज, गुर्जर घटाल में भी देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
पूर्व मंत्री धारूहेड़ा की नीलगिरी कोलोनी, आजाद नगर व रामनगर में बधाई देते पहुंचे। नीलगिरी कॉलोनी में नपा के पूर्व उपचेयरमैन डीके सैनी व राकेश सैनी ने तथा आजाद नगर में पूर्व चेयरमैन सुंदर लाल प्रजापत ने स्वागत किया। शिव नगर में पूर्व पार्षद महेश पांडेय, प्रभुदयाल, बिट्टू आदि ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें