फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नैनो यूरिया स्प्रे कराने के लिए 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया देगी। इसका लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। रेवाड़ी में 4000 एकड़ भूमि पर नैनो यूरिया स्प्रे छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि स्कीम के तहत नैनो की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी। अन्य खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। खेत में ड्रोन और अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा प्रयोग से मिट्टी की उर्वरकता में गिरावट आती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें