रेवाड़ी। रोजगार विभाग हरियाणा की ओर से इस वर्ष भी पुरानी बेरोजगारी भत्ता स्कीम के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। रोजगार कार्यालय के सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने बताया कि रेवाड़ी के सभी बेरोजगार विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर 30 नवंबर तक अपने दस्तावेज रोजगार कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले से बेरोजगारी भत्ता ले रहे प्रार्थी विभागीय साइट पर अपना ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपना शपथ पत्र रोजगार कार्यालय में जमा करवाएं। संवाद