रेवाड़ी। कृषि विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के स्माम घटक के तहत धान फसल अवशेष प्रबंधन सप्लाई शृंखला स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक बायोमास इंडस्ट्रीज, एफपीओ, पंचायत, किसान समूह व व्यक्तिगत किसान 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस योजना के तहत कोई भी बायोमास इंडस्ट्रीज किसी भी किसान के साथ द्विपक्षीय समझौता सहित आवेदन कर सकता है। प्रोजेक्ट लागत का 65 प्रतिशत भाग विभाग वहन करेगा। 10 प्रतिशत एग्रीगेटर कीओर से खर्च किया जाएगा। संवाद