संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने बीएड रेगुलर प्रोग्राम के लिए शेड्यूल जारी किया है। यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजकीय, एडेड व स्ववित्त पोषित कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ है। दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कम काउंसलिंग फीस सामान्य वर्ग के लिए 1 हजार रुपये व एससी, बीसी, डिफरेंटली एबल्ड आवेदकों के लिए 625 रुपये फीस निर्धारित है। एडमिशन फीस ऑनलाइन मोड में ही भरी जाएगी। 29 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। 31 अगस्त को मेरिट लिस्ट लगेगी। 5 सितंबर को फाइनल मेरिट लिस्ट लगेगी। 6 सितंबर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।