इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर प्रशासन द्वारा सरे चरण के पश्चात बीएड में रिक्त सीटों को भरने के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन को संबंधित महाविद्यालय में 2000 रुपये की विलंब शुल्क सहित 10 जनवरी तक जमा करवा सकते है। इस दौरान केवल वहीं अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है जो यूनिवर्सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन कॉउंसिलिंग के लिए पहले अप्लाई कर चुके है। वरीयता सूची 11 जनवरी को दर्शाई जाएगी। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉग इन करके प्राप्त कर सकते है।