फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक

Sat, 17 Aug 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और संस्थानों को वर्ष 2025 के सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन व डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने तथा उन्हें सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार नामक एक वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। इस पुरस्कार में चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही आवेदन के पात्र होंगे। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी व आवेदन के लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें