फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएसएस इकाई ने मनाया पृथ्वी दिवस

Tue, 23 Apr 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को अर्थ दिवस के बारें में ब
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से आह्वान किया कि हमें अपनी धरती की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाती ने बताया कि छात्राओं को शपथ भी दिलवाई गई कि वह अपने संसाधनों की सुरक्षा करें और धरती को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, ज्योति देवी, ज्योति यादव, दीपक गुलयानी, तिलक राज सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें