फोटो 05तंबाकू नशा मुक्ति की शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। प्रवक्
- फोटो : टूंडला के थनन पचोखरा में पकड़े गए बाइदक चोर व बरामद चोरी की बाइकें पुलिस
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में तंबाकू नशा निरोधक कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों व छात्रों ने नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इससे पहले छात्रों को जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई व स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई। प्रवक्ता डाॅ. होशियार सिंह ने कहा कि नशा चाहे किसी भी रूप में हो शारिरीक, मानसिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से अपना कुप्रभाव दिखता है। कार्यक्रम प्राचार्य लोकेश कुमार की अध्यक्षता और नशा मुक्ति नोडल इंचार्ज धर्म सिंह व एबीआरसी भूपेंद्र के सहयोग से हुआ। संवाद