फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रीडिंग में अंशिका और राइटिंग स्पर्धा में आरती प्रथम

Tue, 29 Sep 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर के अंग्रेजी विभाग की ओर से रीडिंग और राइटिंग प्रतियोगिता हुई। रीडिंग में अंशिका और राइटिंग स्पर्धा में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. रीनू यादव के नेतृत्व में हुई। नीलम यादव ने सहयोग किया। रीडिंग प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, मुनेश ने द्वितीय तथा मधु और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राइटिंग प्रतियोगिता में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि अंग्रेजी वैश्विक भाषा है। ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत केवल सही दिशा और अभ्यास की है। इस अवसर पर समाजसेवी मंजीत, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. अंजलि पांचाल, मधु बाला और निर्मला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें