फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंशिका और दिव्यांशु ने हासिल किए 98 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
नव ज्योति पब्लिक स्कूल में 10वीं के शानदार परिणाम के बाद विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत कर - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीथड़ावास स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परिणाम एक बार फिर बेहतर रहा। छात्रा अंशिका और छात्र दिव्यांशु ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका ने गणित व संगीत में 100-100 अंक हासिल किए जबकि दिव्यांशु ने गणित में 99 व संगीत में 100 अंक प्राप्त किए। साक्षी ने 97.2 प्रतिशत के साथ दूसरा और हिमांशु ने 96 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। संचालक सत्यवीर सिंह व चेयरमैन साहिल यादव ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें