फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 02आरोपी गोपाल। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
कोसली। सीआईए-3 कोसली पुलिस ने मकान में चोरी के एक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव मानका निवासी गोपाल के रूप में हुई है। मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गांव भाड़ावास निवासी राजीव ने शिकायत में बताया था कि 6 दिसंबर की रात उनके मकान से नकदी व जेवरात की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवेंद्र उर्फ सुभाष उर्फ मोटा, राज, रामेश्वर उर्फ पिंकू व जगदीश उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सीआईए-3 कोसली पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल के गांव मानका निवासी गोपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें