फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मारपीट करके मोबाइल फोन छीनने का एक और आरोपी काबू

Fri, 01 Mar 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर पुलिस ने रसोई का काम करवाने के बहाने से दो कारपेंटर को बुलाकर उनके साथ मारपीट करके मोबाइल फोन छीनने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव खलीलपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है। मामले में दो आरोपी गांव बुडाना निवासी गौरव व नरबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी जिला गुरुग्राम के गांव खलीलपुर निवासी राहुल को गिरफ्तार करके आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें