फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 04:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी पुलिस ने सेक्टर-4 स्थित कराटे ऐकेडमी के पास युवक की हत्या मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी पूर्व के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव रामगढ़ निवासी महेश कुमार ने शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त को उसके पास फोन आया था कि उसके भांजे आर्यन के साथ सेक्टर 4 रेवाड़ी में विवाद हुआ है जिसमें उसके भांजे आर्यन के सर पर गम्भीर चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो भांजा आर्यन आईसीयू में दाखिल था। आर्यन के दोस्त हरेष ने बताया कि सेक्टर 4 स्थित कराटे ऐकेडमी के पास प्रिंस, गोल्ड़ी, ध्रुव उर्फ जुगनू पंजाबी, पूर्व यादव सहित काफी संख्या में अन्य युवकों ने उन पर लाठी-डंडों व राड से हमला कर दिया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। हमलावरों ने आर्यन, समीर व उसे गम्भीर तरीके से जख्मी कर दिया और सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी ध्रुव उर्फ जुगनू पंजाबी को पहले ही गिरफ्तार कर किया था। आर्यन की हालत गंभीर होने के कारण डाॅक्टर ने उसे गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान आर्यन की मौत हो गई थी। जिस पर पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा जोड़ कर बुधवार को मामले में एक और आरोपी मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी पूर्व को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें