फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंटेनर चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस ने कंटेनर चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका के वार्ड न. 7 निवासी आमिर के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया की जिला महेंद्रगढ़ के गांव मेघनवास निवासी विजयपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 जनवरी को गोविंद सिह काॅलोनी धारूहेड़ा में बने उसके ऑफिस से उसकी गाड़ी चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी की गाड़ी खरीदने वाले आरोपी वसीम खान को गाड़ी सहित फिरोजपुर झिरका से पकड़ लिया था। वसीम खान ने बताया था कि चोरी की गाड़ी खरीदने में उसका सहयोग फिरोजपुर झिरका के वार्ड न. 7 निवासी आमिर ने किया है। जिस पर शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें