फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध शराब बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 May 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। पुलिस ने बताया कि 12 जनवरी 2024 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर बैग में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए गांव लिसान से गोठड़ा टप्पा डहीना होते हुए डहीना की तरफ आ रहा है। गोठड़ा टप्पा डहीना से डहीना मोड़ पर नाकाबंदी करके आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पवन निवासी गांव ढीकवाड़ जिला अलवर राजस्थान बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 12 बोतल अवैध देशी शराब की बरामद हुई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी पवन ने बताया कि वह गांव जैनाबाद निवासी नरेश कुमार के साथ मिलकर अवैध शराब बेचने का काम करता है। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नरेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें