रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने फर्जी तरीके से लाइसेंस तैयार करवाकर चालानिंग ब्रांच में चालान भुगतने के लिए फर्जी लाइसेंस पेश करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव दिहाना निवासी मोहम्मद राहुल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।