संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। बावल पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित एक होटल के कर्मी को पिस्टल के बल पर धमका कर जबरन सामान ले जाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव मोहम्मदपुर निवासी हितेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावन चौक के नजदीक एक होटल पर काम करने वाले यूपी के अलीगढ़ के गांव विजोली निवासी अनमोल शर्मा ने शिकायत में बताया था कि 13 जुलाई की रात वह होटल के कैश काउंटर पर बैठा था। रात को सवा 12 बजे गांव हरचंदपुर निवासी मनोज शर्मा आया और पिस्टल निकालकर धमकी दी। अनमोल की मौसी का लड़का विपिन भी वहां आ गया। आरोपी ने धमकी देते हुए होटल के काउंटर से जबरन कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट, नमकीन व पानी की बोतल लेकर बिना पैसे दिए ही वहां से चला गया।