नारा लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने पर अंजलि को सम्मानित करतीं प्राचार्या डॉ. कवित
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज की बीए पांचवें सेमेस्टर की छात्रा अंजलि ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन नारा लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता दयाल सिंह कॉलेज करनाल की हिंदी साहित्य परिषद की ओर से आयोजित की गई थी। इस उपलब्धि पर अंजलि को केएलपी कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अलका शर्मा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महाविद्यालय के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रस्तोगी ने भी अंजलि को बधाई दी।