फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजलि शर्मा ने उत्तीर्ण की यूपीएससी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कंवाली की रहने वाली अंजलि शर्मा पुत्री विजयपाल ने संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने 185वीं रैंक प्राप्त कर बेटियों को प्रेरित करने का काम किया है। अंजलि ने चौथे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है क्योंकि उन्हें जिद थी कि हर हाल में इसमें सफल होना है। अंजलि के पिता विजय पाल ने बताया कि वह पहले भी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी थी लेकिन साक्षात्कार में रह गई थी। अंजलि शर्मा ने अपनी पढ़ाई शुरू से दिल्ली में की और लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से कामर्स में स्नातक किया। अंजलि का शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य था। अंजलि के पिता दिल्ली के होटल में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं वहीं मां दीपा शर्मा गृहिणी हैं। अंजलि वर्तमान में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ देर रात तक वह पढ़ाई करती रहीं। इस उपलब्धि पर गांव के पूर्व सरपंच अमित कुमार, पूर्व सरपंच अजय कुमार, मास्टर ओमप्रकाश यादव, देशराज यादव, रोहतास, राजेंद्र प्रसाद, समाजसेवी जयदीप शास्त्री, भूपेंद्र यादव, डॉ. विजय शर्मा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें