फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुबाड़े में कार्य कर रही महिला के साथ जबरदस्ती किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव में पशुबाडे़ में कार्य कर रही एक 60 वर्षीय महिला के साथ एक व्यक्ति ने जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी करीब 60 वर्षीय एक महिला अपने के घर समीप पशुबाड़े में कार्य कर रही थी। इसी गांव निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंच गया तथा महिला को अकेली पाकर उसके जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी को बताने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई पूनम ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें