फोटो: 06पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की तरफ से अनिल कुमार चौहान को सम्मानित करते हुए। स
रेवाड़ी। सेक्टर-3 निवासी अनिल कुमार चौहान की डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदोन्नति हुई है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित बीएसएफ के कार्यक्रम में प्रदान किया गया है। अनिल कुमार चौहान ने अपनी पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से की थी। तभी से अनिल में एक सैनिक बनने व देश की सेवा करने का जज्बा जगा था। अनिल ने बताया कि उनकी पत्नी ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने जम्मू कश्मीर के आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन इंटेलिजेंस शाखा तथा संयुक्त राष्ट्र दिवस में भारत का गौरव बढ़ाया है।