रेवाड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन की प्रधान तारा देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन 24 जनवरी को उपायुक्त को देंगी। सभी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे नेहरू पार्क में एकत्रित होंगी और यहां से प्रदर्शन करते जिला सचिवालय पहुंचेंगी। तारा देवी ने बताया कि ज्ञापन में आंगनबाड़ी वर्कर व सहायिकाओं को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने के लिए गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को लागू करने हरियाणा में हड़ताल के दौरान 975 टर्मिनेट की गई आंगनबाड़ी वर्कर व सहायिका को टर्मिनेट पीरियड का वेतन देने आदि मांग की जाएगी।