फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया

Wed, 06 Nov 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। गांव जैनाबाद में महिला एवं बाल विकास विभाग व रेवाड़ी स्मार्ट आंगनबाड़ी टीम की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईसीसीई (प्रारंभिक बचपन शिक्षा एवं देखभाल) तथा स्मार्ट आंगनबाड़ी का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में कुल 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला कॉर्डिनेटर नीतीश कुमार ने कार्यशाला की शुरूआत की। इस दौरान सर्कल सुपरवाइजर प्रियंका व प्रोग्राम मैनेजर दीपांशु दीक्षित ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल आधारित शिक्षण व डिजिटल साक्षरता को लेकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें