फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष की राह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया एकजुटता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुभाष पार्क में मंगलवार को चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन का 56वां दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने एकजुटता का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

धरने में कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकता के बल पर ही अपनी मांगें सरकार से मनवा सकती हैं। जिला प्रधान तारा देवी ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ जो धोखा किया, उससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। सरकार 2018 से अब तक झूठे वादे करके बहकाती रही, मगर अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के झूठे झांसे में नहीं आएंगी। मांगों को मनवाकर ही काम पर लौटेंगी। अगर विभाग ने उनके आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की तो विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ सुपरवाइजर आंदोलन में आ रही बहनों को डरा रही हैं, उनको हमारी बहनों की यह अंतिम चेतावनी है। अगर अब किसी सुपरवाइजर ने किसी भी बहन को धमकाया तो उसका विरोध स्वरूप पुतला फूंका जाएगा। धरने में कामरेड राजेंद्र, कामरेड बलराम, रामकुमार के दर्जन भर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें