कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद डॉ. सत्यानारायण यादव। विभाग
रेवाड़ी। वार्ड नंबर 25 के आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद डॉ. सत्यानारायण यादव ने किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. सत्यानारायण यादव ने अभिभावकों से बच्चों से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया।