फोटो : 36कान्हड़वास में आंगनबाड़ी प्ले स्कूल के उद्घाटन में पहुंचे ग्रामीण। स्रोत : विभाग
कोसली। महिला एवं बाल विकास विभाग नाहड़ के सौजन्य से आठवें पोषण माह एवं सेवा पर्व के अंतर्गत कोसली सर्कल के गांव कान्हड़वास में नवीनीकृत आंगनबाड़ी प्ले स्कूल का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गांव की सरपंच सीमा बाई ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। सरपंच सीमा बाई ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे छोटे बच्चों का खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण कर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर होशियार सिंह, महेश, वासुदेव, सरिता, सरताज, विमला, संतोष, सुनीता, सुमित्रा मौजूद रहीं।