फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से एंबुलेंस सेवा ठप

Sun, 28 Jul 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन देते एनएचएम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की हड़ताल तो खत्म हो गई, लेकिन शनिवार को एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। एनएचएम कर्मचारियों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन भी दिया। वहीं हड़ताल की वजह से एंबुलेंस सेवा ठप रही। जिले में कुल एंबुलेंस की संख्या 32 है।
विज्ञापन

कोसली में शनिवार को एंबुलेंस चली, लेकिन उसमें कौशल रोजगार निगम का कर्मचारी कार्य कर रहा था। नागरिक अस्पताल में करीब 8 एंबुलेंस है। हड़ताल की वजह से एंबुलेंस कक्षा भी बंद रहा। रोजाना 5 से 6 मरीज अस्पताल से पीजीआई रेफर किए जाते हैं। प्राइवेट एंबुलेंस रोहतक ले जाने के लिए करीब 3 हजार से 4 हजार रुपये का किराया वसूलती हैं। जिले में 520 कर्मचारी एनएचएम के कार्यरत हैं, जो विभिन्न विभागों में अपनी सेवा देते हैं। नागरिक अस्पताल में 135 कर्मचारी मौजूदा समय में कार्यरत हैं। बाकी कर्मचारी अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत हैं।


एनएचएम प्रधान विशाल धनखड़ ने बताया कि 25 से 30 सालों से कार्यरत कर्मचारी अपनी सेवाओं को लेकर सजग एवं समर्पित हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा। 2013-14 के वित्तीय वर्ष में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उनके लिए एक पॉलिसी बनाकर उन्हें नियमित किया जाए। जब तक नियमितीकरण की पालिसी बने तब तक उन्हें सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा एक्सग्रेसिया, अपील और सजा हरियाणा सिविल सर्विस रूल अनुसार प्रदान की जाए।
विज्ञापन

नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर सभी एनएचएम कर्मचारियों को फी कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए। एनएचएम में कार्यरत जिन-जिन कर्मचारियों पर ड्रेस कोड लागू किया गया है उन्हें वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें