फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर ने दिया विश्व का सबसे बड़ा संविधान : राव नरबीर

विज्ञापन
कार्यक्रम में बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें विश्व का सबसे बड़ा संविधान दिया है। बाबा साहेब के दिए गए संविधान में सभी वर्गों और समुदाय को बराबर के अधिकार दिए गए हैं। मंत्री डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और युवाओं को सम्मानित भी किया। पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने भी भीम राव आंबेडकर को नमन किया। मौके पर पार्षद धर्मेन्द्र खटाना, पार्षद रोहन यादव, डॉ. कामराज संधु, डॉ. राजकुमारी राजश्री, संस्था के प्रधान बुधराम पंवार, एसएन तंवर, फूल सिंह, निजी प्रवक्ता हरिन्द्र यादव और विभिन्न संस्थाओं के प्रधान सहित सर्वसमाज के अन्य जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें