डॉ. भीमराव आंबेडकर और ज्योतिराव फुले की जयंती मनाते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। गांव निमोठ में सिद्धार्थ ट्रस्ट की तरफ से डॉ. भीमराव आंबेडकर और ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई गई। सूबेदार मेजर सत्य नारायण ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को शिक्षा, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार दिलाए। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सागर संस्थान के प्रधान भूप सिंह, राजेश कुमार व रामचंद्र मुख्य व विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त हेडमास्टर रामकुमार ने की। संचालन सूबेदार मेजर सत्य नारायण ने किया।