फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : जिले में बर्निंग वार्ड ही नहीं

Mon, 18 Mar 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रामा सेंटर में हादसे मे झुलसे मरीजों का हाल जानने पहुंचे विधायक चिरंजीव। स्त्रोक : प
विज्ञापन
रेवाडी। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के बॉयलर फटने से झुलसे श्रमिकों का हाल जानने विधायक चिरंजीव राव ट्रामा सेंटर पहुंचे। श्रमिकों ने आपबीती सुनाई। सभी को बेहतर उपचार के लिए डाॅक्टरों और स्टाॅफ को निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि हादसा दर्दनाक था। अभी तक श्रमिकों में भय है। यहां पर अभी करीब 10 पीड़ित श्रमिक हैं। अन्य को बर्निंग वार्ड न होने की वजह से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जिले में बर्निंग वार्ड न होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

विधायक चिरंजीव राव ने कहा धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। धारूहेड़ा में एक पीएचसी है। यहां पर हजारों श्रमिक काम करते हैं। ऐसे में हादसा होने पर केवल रेफर किया जाता है। इसलिए धारूहेड़ा में एक सरकारी अस्पताल होना चाहिए। सरकारी अस्पताल की मांग काफी पुरानी है। 10 साल बीत जाने के बाद भी आजतक उस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं रेवाडी जिले में बर्निंग वार्ड होना चाहिए। विधायक चिरंजीव राव ने कहा धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र मेें कंपनियों में हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए कंपनियों को समय-समय पर मशीनों की जांच होनी चाहिए। वहीं प्रशासन को कंपनियों का निरीक्षण करना चाहिए। यदि किसी कंपनी में कोई कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें