फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ‘साइबर हमलों से बचने के लिए हमेशा अपने सिस्टम के सॉफ्टवेयर को रखें अपडेट’

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लुखी में एक दिवसीय निरीक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। निरीक्षण टीम में विषय विशेषज्ञ डॉ. नरेश गुप्ता एवं मनोविज्ञान विशेषज्ञ दीपक कुमार विद्यालय में उपस्थित रहे। डॉ. नरेश गुप्ता ने कक्षा छठी से आठवीं का शैक्षणिक निरीक्षण किया एवं दीपक कुमार ने कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को बाल मनोविज्ञान की बारीकियों एवं साइबर सुरक्षा एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों का जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि साइबर हमलों से बचने के लिए हमेशा अपने सिस्टम सॉफ्टवेयर को अपडेट रखना चाहिए। क्योंकि सॉफ्टवेयर को मजबूत बनाने के लिए उसे समय पर अपडेट किया जाता है, जिससे पिछले वर्जन में रही कमियों को हटाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंप्यूटर में हमेशा एंटीवायरस का प्रयोग करना चाहिए। एंटीवायरस एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है, जो सिस्टम को सभी प्रकार के मैलवेयर हमलों से बचाता है। यह समय-समय पर सिस्टम की जांच भी करता रहता है। कंप्यूटर के एंटीवायरस को हमेशा अपडेट रखना चाहिए। इंटरनेट का प्रयोग करते समय हमें किसी गलत साइट पर जाकर किसी फाइल या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे कम्प्यूटर सिस्टम में अनचाहे प्रोग्राम प्रवेश कर सकते हैं, जो कंप्यूटर पर साइबर हमले का कारण बन सकते हैं।
इसके बाद डॉ नरेश गुप्ता एवं दीपक कुमार ने सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया एवं शिक्षकों को यथोचित दिशा निर्देश भी दिए । उन्होंने इस मौके पर विद्यालय से संबंधित सभी अनुदानों का ब्योरा जांचा एवं विद्यालय की स्वास्थ्य स्वच्छता की बारे भी जानकारी ली। तदुपरांत दोनों विषय विशेषज्ञों ने गणित दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं गणित दिवस पर आयोजित गणित विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का अवलोकन भी किया। पूरे दिन विद्यालय में अपने ठहराया के दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर आधारित अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की तथा उस आधार पर ही उन्होंने विषय अध्यापकों को एक अध्यापक मीटिंग बुलाकर यथोचित सुझाव भी दिए। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता राजपाल यादव, अमित सोलंकी, सुनील यादव, अंजू बाला, कैलाश चंद, उमेद सिंह डीपीई कैलाश चन्द्र सरोज यादव मुकेश कोहारड़ लिपिक संजय शर्मा, शिक्षक मनोज नठेड़ा, जितेन्द्र कुमार, मधु यादव, कुलदीप सिंह, बलवान सिंह, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें