भिवाड़ी। मध्य प्रदेश से एल्युमिनियम सिल्ली लेकर भिवाड़ी पहुंचे एक ट्रक से चोरों ने 2.25 लाख रुपये का एल्युमिनियम चुरा लिया। ट्रक चालक ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है। 1 अक्तूबर की सुबह 7 बजे जब ट्रक भिवाड़ी प्लांट पहुंचा तो चालक को पता चला कि ट्रक की तिरपाल को ऊपर से काटकर 713 किलो वजनी 31 एल्युमिनियम सिल्ली चोरी कर ली गई है। ट्रक चालक वारिस खान ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।