फोटो: 28रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य एंव लोक निर्माण मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल से मुलाकात करते खंड खोल
कुंड। खंड खोल के विभिन्न गांवों के लोगों ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य और लोक निर्माण मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल का निवास पर पुष्प गुच्छ देकर व शाल ओढ़ाकर आभार प्रकट किया। ग्रामीण समस्याओं से अवगत कराया।
डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा कि विकास कार्यों को करवाया जा रहा है। जिन कार्यों की मांग रखी गई है उनके अनुमान बनवाकर कार्य करवाने के लिए कार्रवाई जारी है। बावल क्षेत्र का स्वास्थ, शिक्षा, पेयजल, सड़क, संपर्क मार्ग आदि ग्रामीण विकास करवाकर चहुंमुखी विकास करवाया गया है। इस अवसर पर भाजपा खोल मंडल के पूर्व प्रधान जयभगवान यादव, ओमप्रकाश यादव पीथड़ावास, बिक्रम यादव नम्बरदार खालेटा, अशोक यादव सरपंच मामडिया उष्मापुर, भूप सिंह आदि उपस्थित थे।