फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑल इंडिया कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता मनजीत सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी जिला रेवाड़ी की मासिक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान ऑल इंडिया कुश्ती में गोल्ड मेडल विजेता मनजीत ढिल्लों को माला और पगड़ी पहननाकर सम्मानित किया। यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि यूनियन पहलवानों का सम्मान पहले भी करती आई है और आगे भी करती रहेगी। इसके अलावा यूनियन का विस्तार किया गया, जिसमें देवेंद्र कालका को युवा जिला महासचिव बनाया गया। समय सिंह प्रधान ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की टीम ने यूनियन को बुलाया है। किसानों के भावांतर के पैसे खातों में आ गए हैं। इस मौके पर किसान नेता वेद फोगाट, राज सिंह ढिल्लों, जगदीश, ओपी यादव, वजीर, लाला, रोशन लाल, लोकेश, शीशराम, अशोक, नीलम, भूपेश ढिल्लन, मुन्नी बुड़पुर, लक्ष्मी देवी, हरफूल गुडियानी, कैलाश व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें