फोटो : 07रेवाड़ी। विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के मॉप अप दिवस पर एल्बेंडाजोल क
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव सुंदरोज स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
विद्यालय के विज्ञान अध्यापक महेश कुमार ने बताया कि कृमि मुक्ति के लिए यह दवा वयस्कों और बच्चों को देना चाहिए। वयस्कों को साल में दो बार कृमि मुक्ति की दवा खानी चाहिए। कृमि मुक्ति दवा एकदम सुरक्षित है। इसके पश्चात एएनएम संतोष देवी ने मुख्य अभियान के दिन अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई। इस अवसर पर अध्यापक पवन सिंह, अध्यापिका कृष्णा कुमारी ,आशा वर्कर प्रेम तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।