फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी से सटे तिजारा में 3 साल पहले भी सामने आया था अलकायदा लिंक

Sat, 24 Aug 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने वीरवार को जिले से 20 किलोमीटर दूर चौपानकी (भिवाड़ी) के पहाड़ी में आतंकी संगठन अलकायदा के ट्रेनिंग सेंटर का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने यहां से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब रेवाड़ी से सटे इलाके में अलकायदा मॉड्यूल पकड़ा गया हो। तीन साल पहले जुलाई 2021 में भी रेवाड़ी से सटे तिजारा (अलवर) में अलकायदा लिंक सामने आया था।
जुलाई 2021 में तिजारा थाने के गांव बैंगनहेड़ी के असरुदीन को जयपुर रेंज आईजी की टीम ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियां सोशल मीडिया पर संचालन करने पर गिरफ्तार किया था। उसके पास से देश विरोधी सामग्री मिली थी। आरोपी मोबाइल में जिहादी और राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले कई ग्रुप से जुड़ा मिला था। टेलीग्राम पर वह 51 लोगों का इस्लामिक मीडिया नाम का ग्रुप चला रहा था। इनमें 9 कश्मीरी, 9 पाकिस्तानी व शेष ईरान, म्यांमार व मेवात से थे।
विज्ञापन

अल कायदा ने भिवाड़ी को क्यों चुना?
दरअसल भिवाड़ी, राजस्थान के अलवर जिले का वह हिस्सा है, जो दिल्ली एनसीआर में आता है। इसकी सीमा हरियाणा से लगती है। जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यहां दबिश दी, तो उन्होंने जंगल से सभी संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। भिवाड़ी को औद्योगिक दृष्टि से बड़ा इलाका माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में बाहरी लोग काम करने के लिए आते हैं। दो राज्यों को मिलने वाला क्षेत्र होने के चलते दूसरे राज्य के लिए यहां आसानी से आ जा सकते हैं। परिवहन की दृष्टि से भी व्यवस्थाएं माकूल हैं। बॉर्डर के पास वाला गांव होने के चलते यहां छिपकर रहना और संकट के समय भागना बहुत आसान है। इसीलिए अल कायदा ने इस एरिया को हथियार ट्रेनिंग के लिए चुना।
एटीएस ने छह संदिग्ध लोगों को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने वीरवार को जिले से 20 किलोमीटर दूर चौपानकी (भिवाड़ी) के पहाड़ी में आतंकी संगठन अलकायदा के ट्रेनिंग सेंटर का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन डमी एके 47, पिस्टल, रिवॉल्वर, कारतूस और गोला बारूद बरामद किया है।
विज्ञापन

एटीएस ने भिवाड़ी पुलिस से मांगी थी फोर्स
जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार टांक का कहना है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने वीरवार सुबह चौपानकी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने भिवाड़ी पुलिस से फोर्स मांगी थी, जो उपलब्ध कराई गई। पूरी कार्रवाई दिल्ली स्पेशल पुलिस की थी, जो उन्हें गिरफ्तार कर सीधा दिल्ली ले गई। सभी दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें