संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्टेयर्स एम्पावरिंग यूथ के जिलाध्यक्ष अजय चोकन नियुक्त किए गए हैं। वह युवाओं के कौशल और क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से उनका नेतृत्व करेंगे। चोकन ने कहा कि वह पद की गरिमा बनाए रखते हुए निष्ठा से कार्य करेंगे। युवाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए टीम के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर स्टेयर एम्पावरिंग यूथ के गवर्नर सिद्धार्थ उपाध्याय, बोर्ड के चेयरमैन अजीत सहारण, राजेश सैनी, शशि सिंगला, ललित मोहन, दीपक शर्मा, पवन चौधरी, विशाल यादव आदि ने अजय को बधाई दी।