रेवाड़ी। पुरानी उप तहसील मनेठी में एम्स संघर्ष समिति का धरना श्योताज सिंह की अध्यक्षता में 97वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ढाणी शोभा निवासी शहीद रामनिवास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि माजरा एम्स के शिलान्यास में नेताओं में श्रेय लेने की होड़ लगी है जिससे इसमें विलंब हो रहा है। वक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि सरकार तुंरत माजरा एम्स का शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करवाए। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह, लक्ष्मण सिंह, दयाराम, दयानंद, बीडी यादव, जगदीश शर्मा, राजेंद्र सिंह, डॉक्टर एचडी यादव, अमर सिंह राजपुरा, सतप्रकाश गोयल ने संबोधित किया। बाबू कैलाश यादव और ओमप्रकाश सैन ने संचालन किया। धरने पर टिडो देवी, गिंदोड़ी, राजबाला, सोमा, चावली, मथुरा, भारती, शर्मिला, संतोष, कमला, इमरती, पलक, शान्ति, कोशल्या, प्राची, देशराज साहब, बलवंत पंच बैठेे। संवादि