फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एम्स संघर्ष समिति का आंदोलन स्थगित

Mon, 19 Feb 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। स्त्रोत : संस्था
विज्ञापन
कुंड। एम्स को लेकर लंबे समय से चर रहा एम्स संघर्ष समिति का आंदोलन सोमवार को स्थगित कर दिया गया। आंदोलनकारी देशराज और ओमप्रकाश सेन ने पांच वर्ष बाद दाढ़ी कटवाई। इसके बाद समिति के लोगों ने उन्हें घर छोड़ा।
विज्ञापन

माजरा, गोठड़ा मनेठी के लोगों ने अपने-अपने गांव में एम्स संघर्ष समिति के सदस्यों का स्वागत किया। सदस्यों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया। एम्स संघर्ष समिति ने एम्स आंदोलन को स्थगित कर दिया है लेकिन ओपीडी व एमबीएसएस की कक्षा चालू करवाने के लिए आवाज बुलंद करने का फैसला लिया है। 3 मार्च रविवार को मनेठी उप तहसील में बैठक आयोजित की जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता समिति के प्रधान श्योताज सिंह ने किया। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद ने किया। समिति के प्रवक्ता कामरेड राजेन्द्र सिंह अधिवक्ता ने एम्स संघर्ष समिति के आह्वान पर जनता की और से चलाए गए आंदोलन के इतिहास को रखा।
एम्स संघर्ष समिति के प्रवक्ता कामरेड राजेेंद्र सिंह और भूत पूर्व सैनिकों, अहीर रेजिमेंट के सदस्यों की गिरफ्तारी की सख्त भर्त्सना की गई। इस मौके पर मूलचंद आर्य, बीडी यादव, अमर सिंह राजपुरा, मास्टर लक्ष्मण सिंह, रोशन लाल अहरिधिया, सत्यप्रकाश गोयल, डॉक्टर एचडी यादव, मास्टर दयाराम, श्याम सुंदर सबरवाल, मंजीत अहीर रेजिमेंट, इंदर मोहन सरपंच, सूबेदार दिलबाग सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें