फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एम्स संघर्ष समिति के सदस्यों ने राव अर्जुन सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

Tue, 24 Oct 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव मनेठी स्थित उपतहसील में माजरा एम्स का शिलान्यास करवाने और निर्माण कार्य शुरू करवाने, एमबीबीएस की क्लास लगाने आदि मांगों को लेकर एम्स संघर्ष समिति का धरना श्योताज सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। मंगलवार को धरना शुरू करने से पहले राव अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी वक्ताओं ने एक सुर में सरकार से मांग की है कि सरकार तुरंत माजरा एम्स का शिलान्यास करके निर्माण कार्य शुरू कराए। इस मौके पर चंद आर्य, सूबेदार दिल बाग सिंह, दया राम मास्टर, दया नंद मास्टर, एचडी यादव, कर्नल राजेन्द्र सिंह, बीडी यादव, अमर सिंह राज पूरा ने संबोधित किया। धरने में चम्पा देवी, भारती, लाली, संतोष, गिंदौरी देवी, मथुरा, कमला, मेवा, कोशलाया देवी, लाल चंद, लाल चंद मेहता वास, रामेश्वर पाली, भजन लाल, सांवलराम माजरा, ईश्वर सेन, कंवल सिंह, राजबीर नंबरदार नांगल, करण सिंह, महाबीर पंच, जय दयाल, सत्यप्रकाश गोयल, भगवानदास ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें