कुंड। गांव कोलाणा में बाबा गोगा महाराज का दो दिवसीय मेला समपन्न हो गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख मनोज यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद जयसिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान आयोजित कबड्डी में अहरी की टीम प्रथम व गादला गांव की टीम द्वितीय रही। विजेता टीमों को क्रमश: 31 हजार व 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान वॉलीबाल स्मेसिंग में प्रथम स्थान पर बजाड़ की टीम रही व द्वितीय स्थान पर मेहतावास की टीम रही। गांव के सरपंच राजीव यादव के नेतृत्व में गांव के मौजिज लोगों ने जिला प्रमुख का का स्वागत किया गया। जिला प्रमुख ने खेल मैदान के 400 मीटर ट्रेक को पक्का करवाने, सोलर लाइट तथा गांव के खेतों की ओर मंदोला के लिंक रोड के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। सेवानिवृत्त प्राचार्य व ढ़ाणी कोलाणा निवासी डॉ. सतबीर यादव ने मांग पत्र पढ़ा। वॉलीबाल की प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पूर्व सरपंच मनोज शास्त्री, मेला कमेटी प्रधान जयनारायण, राजपाल राजू, धर्मबीर पंच राहुल, आदित्य, संतलाल, वेदप्रकाश, पूर्व सरपंच घनश्याम, शिवलाल, धर्मपाल सहाब, अमर सिंह, राजू यादव, ओमप्रकाश,कंप्यूटर टीचर नरेंद्र ,बाल सिंह, चरण सिंह, डॉ. सुकेश व महादेव आदि मौजूद रहे।