बावल। चोरों ने क्षेत्र में छह किसानों के खेतों से ट्यूबवेल के तार, वायर, स्टार्टर, इन्वर्टर सहित अन्य कृषि उपकरण उठा ले गए। सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। गांव सावन निवासी किसान वरुण ने बताया कि उनके सांजरपुर रोड स्थित खेत में चोरी हुई है। आसपास के पांच और किसानों के खेतों से कृषि यंत्रों के उपकरण चोरी हुए हैं।