अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई की बैठक में पहुंचे युवा।
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई की बैठक प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट नितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में रेवाड़ी युवा इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट रोहन मंगला का भी स्वागत किया गया। एडवोकेट रोहन मंगला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उस पर खरा उतरेंगे। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर रोहन मंगला ने समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, युवा इकाई के प्रभारी नवदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रवि गर्ग बधवानिया, कार्यकारी अध्यक्ष दीपांशु बंसल, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट नितेश अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया। एडवोकेट नितेश अग्रवाल बैठक में सभी पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चिराग अग्रवाल, एडवोकेट सौरभ गुप्ता, एडवोकेट विपुल गुप्ता, एडवोकेट नितिन गुप्ता, शिवम अग्रवाल, चंद्रमोहन गुप्ता, विक्रम अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यश जिंदल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।