फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अग्निवीर योजना... भिवानी के भीम स्टेडियम में रेवाड़ी की भर्ती रैली 4 नवंबर से

Fri, 11 Oct 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अग्निवीर भर्ती योजना के तहत आयोजित ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले रेवाड़ी जिले के अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती रैली का आयोजन भिवानी के भीम स्टेडियम में 4 नवंबर से 14 नवंबर तक होगी। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिनअप्स करने होंगे, 9 फीट डिच को पार करना होगा, जिग-जैग बैलेंस करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 नवंबर को अग्निवीर टेक्निकल में रेवाड़ी के तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 5 नवंबर को अग्निवीर ओए/एसकेटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 6 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में रेवाड़ी के तहसील बावल, डहीना, नाहड़ और पाल्हावास के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 8 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिला की तहसील कोसली के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 9 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिला रेवाड़ी के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 10 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी रेवाड़ी के तहसील धारूहेड़ा और मनेठी के अभ्यर्थी भाग लेंगे। जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन अभ्यर्थियों का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा। अभ्यर्थियों को यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होती है, तो भर्ती कार्यालय मैं संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें