फोटो: 09रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास से अयोध्या के लिए रवाना होता महिलाओं का जत्था। स्रोत: ग्राम
रेवाड़ी। जिले के गांव पीथड़ावास की महिलाओं ने अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए। समाजसेवी नरेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक यात्रा में गांव की 20 महिलाओं का जत्था प्रयागराज पहुंचा। वहां संगम में स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम लला के दर्शन किए। लौटते समय मथुरा के वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस यात्रा के लिए धर्म सिंह यादव, संतोष देवी, गायत्री देवी, ऊषा देवी, भरपाई देवी, तारा देवी, धनपती, कमला देवी, नीलम देवी, कैलाश देवी, शकुंतला, मूर्ति, शर्मिला, सुधा, पिंकी शर्मा, आरती शर्मा समाजसेवी का आभार जताया है।