फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लगातार बढ़त के बाद तीनों निधानसभा क्षेत्रों में लहराया भाजपा का परचम

Wed, 09 Oct 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेवाड़ी, कोसली और बावल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान कुछ राउंड को छोड़ दें तो अधिकतर राउंड में भाजपा सभी प्रत्याशी बढ़ बनाए रहे। अंत में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का परचम लहराया।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। कोसली में 21, रेवाड़ी में 20 और बावल में 19 राउंड मतगणना हुई। कोसली विधानसभा क्षेत्र की 21 राउंड हुई मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव एक भी राउंड में बढ़त नहीं बना पाए। भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव शुरू से अंत तक प्रत्येक राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव से आगे रहे। अंत में अनिल यादव को 17209 वोट से निर्वाचित घोषित किया गया। निर्दलीय उम्मीदवार मनोज ने 7302 वोट, हरिओम यादव ने 654 वोट, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार ने 563 वोट और जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह ने 310 वोट हासिल किए।
विज्ञापन

बावल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 राउंड में हुई। लगातार 16 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण कुमार आगे रहे और अंत में जीत हासिल की। हालांकि तीन राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर एमएल रंगा ने बढ़त बनाई थी। बाद में वह भाजपा से पिछड़ते चले गए। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. एमलएल को 20011 वोटो से हार मिली है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी संपत राम धनवाल ने 1440 वोट और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जवाहरलाल को 581 वोट प्राप्त किए।
विज्ञापन


रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 20 राउंड चली। इनमें से मात्र तीसरे, चौथे और पांचवें राउंड कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव ने बढ़त बनाई थी। अन्य राउंड की मतगणना में वह भाजपा से पीछे रहे। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव लगातार बढ़त बनाते रहे और अंत में 28769 वोटों के अंतराल से जीत दर्ज कराई। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के सतीश यादव रहे। सतीश यादव को 18427 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत सन्नी ने 7787 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें