रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता सुनील कुमार की मौत हो गई जबकि साइकिल सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
गांव चौकी नंबर-2 निवासी सुनील कुमार (42) एडवोकेट थे। वह शुक्रवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। महेंद्रगढ़ रोड पर जाडरा के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए। वहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार भी घायल हो गया। हादसे में सुनील कुमार की मौत हो गई और साइकिल चालक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। सूचना मिलने पर रामपुरा थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रामपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। संवाद