हरियाणा न्यायिक अधिकारियों के घोषित परिणाम में रेवाड़ी के एडवोकेट आदित्य सिंह यादव का चयन हुआ है। आदित्य सिंह यादव वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं। आदित्य के पिता रेवाड़ी के जिला अदालत में प्रैक्टिस कर रहे हैं। आदित्य अपनी इस सफलता का श्रेय लिए वे अपने माता-पिता परिजनों के मार्गदर्शन को दिया। आदित्य का कहना है कि आने वाले अपने भविष्य में वे निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।