फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की दी सलाह

Fri, 30 Oct 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। अजय नगर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान डॉ. राजेश यादव ने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए खानपान और साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लापरवाही करने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें